Vivo Y100i Power स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, यहां जानें कीमत व फीचर्स
Vivo Y100i Power Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo ने Y100-सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट Vivo Y100i Power को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन मिड रेंज में लॉन्च किया गया है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 25 हजार से कम है तो आपके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको आगे वीवो वाई100i पावर की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y100i Power की कीमत
वीवो वाई100आई पावर स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत कंपनी ने घरेलू बाजार चीन में 2,099 युआन (करीब 24,535 रुपये) तय किया है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ब्लू , ब्लैक और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Vivo Y100i Power के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y100i Power में कैमरा सेटअप की बात की जाए को इसमें कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिया है। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हीट डिसिपेशन के लिए इसमें 639mm2 लिक्विड कूलिंग हीट पाइप और 8736mm ग्रेफाइट शीट शामिल किया गया है।
इस फोन में आपको 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2388 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3 पर रन करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR4x रैम और 512GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। वर्चुअल रैम की मदद से इसके रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल सिम, 5G, GPS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिल रहा है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 9.1mm , लंबाई 164.64mm, चौड़ाई 75.8mm और वजन 199.6 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








