Vivo ने एक और बजट Smartphone किया लॉन्च, कीमत 12 हजार से कम, जानें फीचर्स
Vivo Y12 4G Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने चीन में अपना एक और नया बजट फोन Vivo Y12 4G लॉन्च किया है। वीवो का यह फोन कम दाम में कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में यूजर को मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है। तो आइए आपको इस नए फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y12 4G की कीमत
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि, यह एक बजट स्मार्टफोन है। जिसे केंपनी ने 999 युआन यानि कि, लगभग 11,665 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध कराया है। इसे वाइल्ड ग्रीन और क्रिस्टल पर्पल दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

Vivo Y12 4G स्पेक्स
Vivo Y12 4G स्मार्टफोन में 6.56 इंच का एलसीडी वॉटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 720 x 1612 पिक्सल का एचडी+ रिजॉल्यूशन ऑफर करेगा। इस फोन वीवो ने मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट से लैस किया है, जो कि एक पावरफुल प्रोसेसर है। इसमें 6 जीबी तक रैम दिया गया है, जिसे एक्सटेंडेट फीचर की मदद से और 6 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक एक्टेंड किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने वीवो Y12 4G में 5,000mAh की बैटरी दी है। यह USB-C पोर्ट के जरिए 15W चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 का स्पेशल एडिशन लॉन्च
स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए Galaxy Z Flip 5 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition नाम दिया है। सैमसंग ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इस फोन को फेशन बेस्ड हाउस Maison Margiela के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। आपको बता दें, इससे पहले Galaxy Z Flip 4 Maison Margiela Edition भी पेश किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








