Home
Mobile

Vivo ने दमदार फीचर्स के साथ सस्ता स्मार्टफोन भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स

Vivo Y17S Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना नया सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y17S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस बजट रेंज वाले फोन में यूजर्स को पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर और बड़ा डिस्प्ले मिल रहा। हालांकि इस फोन को भारत में लाने से पहले ही एशिया के कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च किया जा चुका है। तो चलिए आपको इस नए फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y17s कीमत और ऑफर्स

Vivo ने अपने इस फोन को देश में बजट रेंज में लॉन्च किया है। इसके 4GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 4GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये तय किया गया है। आज से यानी कि 3 अक्टूबर 2023 से इस फोन की बिक्री शुरू कर दी गई है। जिसे ग्राहक अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं, जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें आपको क्लिटर पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन दो कलर ऑप्शन मिलेगा।

vivo Y17s स्पेक्स

vivo Y17s में 6.56 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इसके बैक में दो कैमरा रिंग और एलईडी फ़्लैश को शामिल किया गया है। इस फोन में एआई पॉवर्ड सेफ चार्जिंग सपोर्ट यूजर को मिल रहा है। जिससे यह फोन ओवरहीट नहीं होगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस डिवाइस को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें 4GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज भी मिल रहा है। यह फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करेगा।

Vivo ने दमदार फीचर्स के साथ सस्ता स्मार्टफोन भारत में किया लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें IP54 रेटिंग, FM रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In India, the price of 4GB RAM and 64 GB storage variant of Vivo y17s phone has been fixed at Rs 11,499 and the price of 4GB RAM with 128 GB storage variant has been fixed at Rs 12,499. The sale of this phone has been started from 3 October 2023. Which customers can buy through Amazon and Flipkart,
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X