Vivo Y18 और Vivo Y18e भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo Y18 और Vivo Y18e स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo के इन नए स्मार्टफोन में मीडियाटेक का हीलियो प्रोसेसर लगाया गया है। साथ ही इनमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह दोनों डिवाइस Android 14 ओएस पर चलते हैं।
Vivo Y18 और Vivo Y18e का डिजाइन Vivo Y03 से मिलता-जुलता है, जिसे मार्च 2024 में कुछ चुनिंदा मार्केट में पेश किया गया था। इन्हें 4GB रैम के साथ पेश किया गया है और कीमत 10 हजार रुपये से भी कम रखी गई है।

Vivo Y18 और Vivo Y18e की भारत में कीमत
Vivo Y18 के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है और इसका 4GB+128GB वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Gem Green और Space Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Vivo Y18e के 4GB+64GB वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे भी Vivo Y18 की तरह दो कलर ऑप्शन Gem Green और Space Black में पेश किया गया है। इन दोनों फोन को Vivo ई-स्टोर से लिया जा सकेगा।
Vivo Y18 और Vivo Y18e के फीचर और स्पेसिफिकेशन
इन दोनों स्मार्टफोन में 6.56 इंच का HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों का रिजॉल्यूशन 1,612 x 720 पिक्सल है। डिस्प्ले में 90 हर्टज का रिफ्रेश रेट मिलता है और इनकी पिक्सल डेंसिटी 269ppi है। इन दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 4GB रैम जोड़ी गई है।
इन दोनों फोन के स्टोरेज की बात की जाए तो इनमें 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलते हैं, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है।
Vivo Y18 और Vivo Y18e कैमरा: Vivo Y18 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। उसके साथ 0.08MP का एक सेंसर है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा दिया गया है। दूसरी तरफ Vivo Y18e में 13 एमपी का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेकंडरी सेंसर 0.08 मेगापिक्सल का है और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 एमपी का कैमरा दिया गया है।
दोनों स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइड माइडेंड फ्रिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी इन दोनों फोन में मौजूद है। IP54 रेटिंग इन स्मार्टफोन को दी गई है। यह 4G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth 5.0 और USB टाइप-c कनेक्टिविटी से लैस है। वहीं इन दोनों फोन्स का वजन 185 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








