Home
Mobile

Vivo ने 90Hz डिस्प्ले,मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ भारत में नया फोन किया लॉन्च,जानिए कीमत व खासियत

Vivo Y18 Price in India: वीवो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी Y-सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन पेश किया है। जिसे बाजार में Vivo Y18 के नाम से जाना जाएगा। वीवो ने इस लेटेस्ट फोन को 10 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है।

इसमें ग्राहकों को 5000mAh बैटरी के साथ 50MP रियर कैमरा फीचर मिल रहा है। तो आइए आगे इस नए Vivo फोन की देश में कीमत से लेकर इसमें क्या कुछ खास मिल रहा है, डिटेल्स में जानते हैं।

Vivo ने 90Hz डिस्प्ले के साथ भारत में नया फोन किया लॉन्च

Vivo Y18 की भारत में कीमत- वीवो वाई18 के 4GB/ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं इसके 4GB/ 128GB स्टोरेज वेरियंट को कंपनी ने 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया है। अगर आप भी इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो बिक्री के लिए इस फोन को फिलहाल वीवो के ई-स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है, जहां से आप इसे ऑर्डर कर सकते हैं।

Vivo Y18 फीचर- इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.56 इंच एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जो एचडी+ (1612×720 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करेगी। इसकी स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 269 PPI है। इसके डिस्प्ले पर एक वाटरड्रॉप नॉच भी दिया गया है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouchOS 14 के साथ आता है।

Vivo ने 90Hz डिस्प्ले के साथ भारत में नया फोन किया लॉन्च

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G52 मिल रहा है। वीवो का यह बजट स्मार्टफोन 4GB रैम और 4GB एक्सटेंडेड रैम ऑप्शन के साथ आ रहा है। जिसमें 64GB, 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। हालांकि, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

वीवो के इस लेटेस्ट फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके रियर पर एलईडी फ्लैश भी यूजर को मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

धूल व पानी से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग मिली है। इसमें आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि, यह डिवाइस फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप 2.0 पोर्ट मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y18 launched in India with 50mp camera know price specifications features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X