Vivo ने Y सीरीज का नया सस्ता स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Vivo ने अपने ग्राहकों के लिए Y सीरीज के तहत अपना नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे Vivo Y18s के नाम से बाजार में पेश किया गया है।
इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता तक के बारे में बताते हैं।

माना जा रहा है कि, Vivo Y18S स्मार्टफोन वीवो वाई18 का रीब्रैंडेड वर्जन। आपको बता दें, वाई18 को वियतनाम और भारत समेत कई बाजारों में पहले ही पेश किया जा चुका है।
Vivo Y18s के फीचर्स - वीवो ने इस वाई सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन को फिलहाल वियतनाम में उपलब्ध कराया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है।

इस फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन कंपनी ने दिया है। लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड है।
हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा। जबकि, इसके रैम को भी 6GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आ रहा है।
वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y18s को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ रहा है। वीवो के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें FM रेडियो का भी सपोर्ट मिल रहा है।
Vivo Y18s की कीमत- वीवो वाई18s को कंपनी ने वियतनाम में अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। लेकिन इसके कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस बजट फोन को मोका ब्राउन और ग्रीन हाई लू कलर ऑप्शन में लाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








