Vivo कम दाम में जल्द लॉन्च करने जा रहा 2 नए स्मार्टफोन्स, डिटेल्स आए सामने
चीनी टेक कंपनी Vivo अपने नए किफायती स्मार्टफोन्स Vivo Y18t और Vivo Y18i को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। ब्रांड अपने इन दो नए मॉडल के साथ किफायती स्मार्टफोन बाजार में जगह बनाना चाहता है।
वीवो Y18t और वीवो Y18i वीवो बजट स्मार्टफोन बाजार में कॉम्पटीशन बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले Y सीरीज के तहत वीवो ने Vivo Y18 और Vivo Y18e को पेश कर चुका है। रिपोर्ट्स् की मानें तो आगामी फोन्स को बजट रेंज में लाया जाएगा।

वीवो ने अभी तक इन मॉडल्स को लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन इससे पहले IMEI डेटाबेस पर फोन को लेकर कुछ कंफर्मेशन हुई है। सामने आई जानकारी के अनुसार वीवो Y18t का मॉडल नंबर 'V2408' और वीवो Y18i का मॉडल नंबर 'V2414' होगा।
इसके अलावा इन दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, Vivo Y18t और Vivo Y18i अपने उत्तराधिकारियों की तुलना में कई अपग्रेड के साथ दस्तक दे सकते हैं।

Vivo Y18 और Vivo Y18e स्पेक्स- वीवो के इन दोनों फोन्स वीवो Y18 और वीवो Y18e में 90Hz रिफ्रेश रेट और 269ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.56-इंच HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) LCD स्क्रीन दी गई है।
यह दोनों मॉडल ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 SoC से लैस हैं, जो 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं।
ओएस की बात करें तो ये एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच OS 14 पर काम करते हैं। फोन्स में डुअल रियर कैमरा दिया गया हैं। Vivo Y18 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
वहीं Vivo Y18e में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इन्हें पावर के देने के लिए इनमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
कीमत की बात करें तो Vivo Y18 और Vivo Y18e को भारत में क्रमश: 8,999 रुपये और 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। जो जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








