Vivo ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली फोन, 10,000 रुपये से कम में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स और दमदार कैमरा क्वालिटी
Vivo ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y18t लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने चुपचाप लॉन्च किया है। वीवो का नया फोन IP54 रेटेड बिल्ड और दो कलर ऑप्शन के साथ भारतीय मार्केट में आया है। इसकी कीमत भी 10,000 रुपये से कम है।
ऐसे में अगर आप भी 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Vivo Y18t फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Vivo Y18t की कीमत और उपलब्धता
वीवो ने अपने इस फोन को केवल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मार्केट में पेश किया है और इसकी कीमत मात्र 9,499 रुपये है। इसे आप दो कलर ऑप्शन जेम ग्रीन औस स्पेस ब्लैक में खरीद सकते हैं। यह फोन फिलहाल वीवो इंडिया ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Vivo Y18t के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले - यह फोन डुअल सिम के साथ मिलेगा। इसमें 6.56 इंच एचडी प्लस (720x1612 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 269 पीपीआई पिक्सेल डेनसिटी और 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
चिपसेट - इसमें प्लास्टिक बैक है और यह यूनिसॉक T612 चिपसेट के साथ 4GB LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 पर रन करता है। डिवाइस में ऑनबोर्ड मेमोरी को 8GB तक बढ़ाने के लिए एक्सटेंडेड रैम फीचर का सपोर्ट शामिल है। आप इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से भी बढ़ा सकते हैं।
कैमरा - फोन में फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 0.08MP का सेकंडरी कैमरा जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी - इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 62.53 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 6.8 घंटे तक पबजी प्लेबैक टाइम देगी।
कनेक्टिविटी - Vivo Y18t में ब्लूटूथ 5.2, FM रेडियो, GPS, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस को शामिल किया गया है। इसमें एक साइट-माउटेंड फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है, जो कि आपके फोन की सुरक्षा के लिए है। फोन पानी और धूल से सुरक्षा देने के लिए IP54 रेटिंग प्राप्त है।


Click it and Unblock the Notifications








