Vivo Y18t vs Tecno Pop 9 5G: 10,000 रुपये के अंदर कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए स्मार्ट चॉइस?
Vivo Y18t vs Tecno Pop 9 5G: वीवो ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपना नया फोन Vivo Y18t लॉन्च किया है, जिसकी तुलना हम Tecno Pop 9 5G स्मार्टफोन से करने जा रहे हैं। बता दें कि इन दोनों फोन को आप 10,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
अब यहां आपको तय करना है कि 10,000 रुपये से कम कीमत में कौन सा फोन आपके लिए अधिक सही ऑप्शन बन सकता है। इसके अलावा किसमें ज्यादा क्वालिटीज हैं। आइए फिर बिना देर किए इन दोनों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Vivo Y18t vs Tecno Pop 9 5G: स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले - Vivo Y18t फोन डुअल सिम के साथ मिलेगा। इसमें 6.56 इंच एचडी प्लस (720x1612 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 269 पीपीआई पिक्सेल डेनसिटी और 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। जबकि, Tecno Pop 9 फोन में 6.67 इंच की बड़ी IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। यानी की कम कीमत में यह फोन आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस दे सकता है।
चिपसेट - Vivo Y18t में प्लास्टिक बैक है और यह यूनिसॉक T612 चिपसेट के साथ 4GB LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 पर रन करता है। डिवाइस में ऑनबोर्ड मेमोरी को 8GB तक बढ़ाने के लिए एक्सटेंडेड रैम फीचर का सपोर्ट शामिल है। आप इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से भी बढ़ा सकते हैं।
Tecno Pop 9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 लगाया गया है। यह 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना प्रोसेसर है, जो कि गेमिंग सहित अन्य ऑपरेशन में बढ़िया परफॉर्म करता है। इस फोन में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। एक्सटेंटेड रैम की मदद से 4GB का सपोर्ट मिल रहा है, जिससे इसमें 8GB तक का पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैमरा - वीवो के इस फोन में फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 0.08MP का सेकंडरी कैमरा जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जबकि टेक्नो के फोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग LED लाइट मिलती है, जिसमें 48MP का IMX 582 AI टेक्नोलॉजी वाला प्राइमरी लेंस लगाया गया है।
बैटरी - Y18t फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 62.53 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 6.8 घंटे तक पबजी प्लेबैक टाइम देगी। इस स्मार्टफोन में भी वीवो की तरह 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो कि 15 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, ताकि यूजर्स को लंबा बैकअप मिल सकें।
अन्य - Vivo Y18t में ब्लूटूथ 5.2, FM रेडियो, GPS, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस को शामिल किया गया है। इसमें एक साइट-माउटेंड फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है, जो कि आपके फोन की सुरक्षा के लिए है। फोन पानी और धूल से सुरक्षा देने के लिए IP54 रेटिंग प्राप्त है।
Pop 9 5G में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इस फोन में IP54 रेटिंग के साथ स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, डुअल सिम 5G, वाई-फाई जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फोन के साथ 4 साल का लेग-फ्री परफॉर्मेंस ऑफर किया जाएगा। ओएस की बात करें तो Tecno Pop 9 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा।
Vivo Y18t vs Tecno Pop 9 5G: कीमत
वीवो के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज कीमत मात्र 9,499 रुपये है। इसे आप दो कलर ऑप्शन जेम ग्रीन औस स्पेस ब्लैक में खरीद सकते हैं। बात करें Tecno Pop 9 5G फोन की तो इसे स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम + 64GB और 4GB रैम + 128GB में पेश किया गया है। आप इसके बेस वेरिएंट को वीवो फोन की तरह ही 9,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन को 3 कलर ऑप्शन मिड नाइट शैडो, अजूरे स्काई और अरोरा क्लाउड में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications