Home
Mobile

कम दाम में लॉन्च हुआ Vivo Y19 5G, 50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी से लैस

Vivo ने भारत में अपनी बजट Y-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया Vivo Y19 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल मई में लॉन्च हुए Vivo Y18 का अपग्रेडेड वर्जन है। नया Vivo Y19 5G खासतौर पर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों और स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

फोन में IPS LCD डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा, बड़ी बैटरी और कई खास फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में।

कम दाम में लॉन्च हुआ Vivo Y19 5G

Vivo Y19 5G की भारत में कीमत और अवेलेबिलिटी

Vivo Y19 5G की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, Vivo India e-store और ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध है। स्टूडेंट्स अगर Vivo India e-store से यह फोन खरीदते हैं, तो उन्हें 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं, फ्लिपकार्ट की SASA LELE Sale के तहत SBI कार्ड यूजर्स को 750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। डिवाइस Titanium Silver और Majestic Green कलर में आया है।

वेरिएंट और कीमत

4GB + 64GB- 10,499 रुपये
4GB + 128GB- 11,499 रुपये
6GB + 128GB- 12,999 रुपये

Vivo Y19 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: 6.74 इंच की IPS LCD HD+ स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 840 निट्स पीक ब्राइटनेस, TÜV लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी।

प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 SoC, LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ।

सॉफ्टवेयर: Android 15 बेस्ड FunTouch OS 15। इसमें AI Erase, AI Photo Enhance और AI Documents जैसे AI फीचर्स मिलते हैं।

कैमरा: 13MP प्राइमरी कैमरा+ 0.08MP सेकेंडरी कैमरा, सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा

बैटरी: 5,500mAh BlueVolt बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, Smart Charging Engine 2.0, 5 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी।

सिक्योरिटी: साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक।

अन्य फीचर्स: 200% वॉल्यूम ऑडियो बूस्टर, IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, SGS सर्टिफिकेशन और MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X