Vivo या Samsung: कैमरा से लेकर बैटरी तक, जानिए किसका स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर ऑप्शन
Vivo Y19 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 5G फोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां खासकर बजट सेगमेंट में बहुत से ऑप्शन लाने की कोशिश कर रही हैं। इसी कड़ी में Vivo और Samsung ने अपने-अपने नए 5G स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किए हैं। जहां एक तरफ Vivo ने Vivo Y19 5G को पेश किया है, वहीं Samsung Galaxy F16 5G को भी भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है।
दोनों ही डिवाइस किफायती कीमत में आते हैं और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों, छात्रों और किफायती स्मार्टफोन तलाशने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। आइए इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं, ताकि आप आसानी से अपने लिए सही ऑप्शन चुन सकें।

कीमत और वेरिएंट्स
सबसे पहले कीमत की बात करें तो Vivo के इस फोन की कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है, जो 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
वहीं इसके 4GB + 128GB वेरिएंट मॉडल की कीमत 11,499 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है।
Samsung Galaxy F16 5G की कीमत की बात करें तो यह Vivo की तुलना में थोड़ा महंगा है, लेकिन इसके साथ कुछ प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। इसे भी तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।
इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo Y19 5G में 6.74 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
इसमें TÜV Low Blue Light तकनीक और IP64 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस मिलती है।
Samsung Galaxy F16 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।
यह ज्यादा ब्राइट और कलरफुल होता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
यानी डिस्प्ले के मामले में Samsung Galaxy F16 5G ज्यादा बेहतरीन और प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
दोनों ही स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जो एक पावरफुल 5G चिपसेट है।
स्टोरेज की बात करें तो Vivo Y19 5G में 6GB LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है, जो जनरल यूज के लिए सही है।
जबकि Galaxy F16 5G में अधिकतम 8GB RAM मिलती है, जिससे यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बेहतर माना जाता है।
RAM और स्टोरेज के मामले में Samsung का डिवाइस ज्यादा बेहतर है।
कैमरा
Vivo Y19 5G में डुअल कैमरा है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy F16 5G में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। इस डिवाइस के फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है।
फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के मामले में Samsung F16 5G बेस्ट कैमरा ऑप्शन देता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo Y19 5G में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें स्मार्ट चार्जिंग इंजन 2.0 और 5 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी भी है।
Galaxy F16 5G की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है, लेकिन यह 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे चार्जिंग में कम समय लगता है।
बैटरी की बात करें तो इस मामले में Vivo की बैटरी बड़ी है, लेकिन Samsung की चार्जिंग टेक्नोलॉजी Vivo की तुलना में बेहतर है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
Vivo Y19 5G Android 15 आधारित FunTouch OS 15 के साथ आता है और इसमें AI Erase, AI Documents जैसे फीचर्स हैं।
Samsung Galaxy F16 5G में भी Android 15 मिलेगा और Samsung ने 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, जो इस सेगमेंट में दुर्लभ है।
लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए Samsung F16 5G ज्यादा बेहतर डिवाइस माना जाता है।
कौन सा फोन है बेहतर?
अगर आपका बजट 11,000 रुपये के आसपास है और आप एक स्टूडेंट हैं, तो Vivo Y19 5G एक किफायती ऑप्शन है। लेकिन अगर आप कैमरा, डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो थोड़ी ज्यादा कीमत में Samsung Galaxy F16 5G खरीदना सही ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








