शानदार स्पेसिफिकेशन और आकर्षक कीमत के साथ भारत में Vivo Y19e लॉन्च, देखें प्राइज
Vivo Y19e अब भारतीय बाजार में उपलब्ध है और यह एक बजट-फ्रेंडली डिवाइस है जो दो कलर और सिंगल रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके डिजाइन में स्मूथ रियर पैनल है, जिसमें पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड और सेंसर के लिए दो कटआउट्स के साथ फ्लैश के लिए एक कटआउट दिया गया है।
Vivo Y19e कीमत और उपलब्धता
Vivo Y19e स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले , स्लिम बेजल और मोटी चिन दी गई है। यह डिवाइस 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे Vivo India ई-स्टोर और Flipkart से खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन मिस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर दो कलर में उपलब्ध है।

Vivo Y19e स्पेसिफिकेशन
Vivo Y19e में आपको 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी मदद से यूजर को बेहतरीन स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है। जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है। इतना ही नहीं यह AI इरेज और AI फोटो एन्हांस जैसे कई AI-आधारित फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। अपने इस बजट-फ्रेंडली डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी शामिल की है।
Vivo Y19e को IP64 सर्टिफिकेशन प्राप्त है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा डिवाइस में SGS और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी है, जो झटके और गिरने से बचाता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.2, GPS, OTG, BeiDou, FM रेडियो, QZSS, Wifi, गैलिलियो और GLONASS शामिल हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिगरप्रिंट सेंसर भी है।


Click it and Unblock the Notifications








