Home
Mobile

Vivo Y1s का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस

- चीनी कंपनी ने भारत में Vivo Y1s के 3जीबी वेरिएंट को लॉन्च किया है।
- Vivo Y1s में 4030mAh की बैटरी है।
- इसे Vivo India E-store, Amazon, Flipkart, Paytm सहित कई जगह से खरीदा जा सकता है।

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने यूथफुल वाई सीरीज के तहत भारत में Vivo Y1s 3जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च करने की घोषणा की है। स्मार्टफोन में 4030mAh की बड़ी बैटरी, 13MP का रियर कैमरा और मीडियाटेक P35 प्रोसेसर है।

Vivo Y1s का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस

3GB RAM + 32GB ROM के लिए कीमत 9,490 रुपये होगी, जिसे 256GB तक का स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। Vivo Y1s दो आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को Vivo India E-store, Amazon, Flipkart, Paytm, Tatacliq, बजाज ईएमआई स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर ऑरोरा ब्लू और ऑलिव ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

कैसे है वीवो वाई1एस के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo Y1s में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, इसमें बोकेह मोड के साथ 5 एमपी का सेल्फी और 13 एमपी का रियर कैमरा है।

वहीं अगर बैटरी की बात करें तो यह हैंडसेट 4030mAh की बैटरी के साथ पैक किया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक P35 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसमें 3GB तक रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

वीवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित कस्टम फनटचओएस 10.5 के साथ आता है। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है लेकिन फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। हैंडसेट का मीजरमेंट 135.11 x 75.09 x 8.28 mm और वजन 161 ग्राम है।

इस प्रकार वीवो का यह Vivo Y1s (वीवो वाई1एस) उन लोगों के लिए बहुत अच्छा हैंडसेट साबित होगा जिन्हें कम कीमत इस ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone brand Vivo has announced the launch of the Vivo Y1s 3GB storage variant in India under the youthful Y series. The smartphone packs a massive 4030mAh battery, a 13MP rear camera, and a MediaTek P35 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X