Home
Mobile

Vivo ग्राहकों की मौज! Y200 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, Vivo Y27 4G और T2 5G की कीमत घटी

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने Vivo Y200 5G फोन को नए स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने Vivo Y27 4G और Vivo T2 5G के की कीमतों में कटौती की हैं।

आपको बता दें, कंपनी ने Vivo Y200 5G को पिछले साल ही लॉन्च किया था। जिसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 1 SoC और 4,800 mAh की बैटरी दी गई है। तो चलिए आपको वीवो वाई200 5जी के नए वेरियंट की कीमत और Vivo Y27 4G व Vivo T2 5G की नई कीमतों से रूबरू करवाते हैं।

Y200 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, Vivo Y27 4G और T2 5G की कीमत घटी

Vivo Y200 5G के नए वेरियंट की कीमत- को अब ग्राहक 8 GB + 256 GB के नए वेरिएंट में भी खरीद सकेंगे। जिसकी कीमत कंपनी ने 23,999 रुपये तय किया है। वहीं इसके 8 GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

वहीं अगर इसकी खरीदारी Bank of Baroda, SBI, IDFC First, DBS Bank, Federal Bank और IndusInd Bank के कार्ड से करते हैं, तो 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भा लाभ ले सकेंगे। इसे डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकता है।

Y200 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, Vivo Y27 4G और T2 5G की कीमत घटी

Vivo Y200 5G स्पेसिफिक्शन- इसमें आपको 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4800mAh की बैटरी दी है, जो 44W के फास्ट चर्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 2MP का दूसरा कैमरा दिया है। इसके साथ ही फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Snapdragon 4 Gen1 चिपसेट दिया गया है।

Y200 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, Vivo Y27 4G और T2 5G की कीमत घटी

Vivo Y27 4G और Vivo T2 5G की नई कीमत- इसके साथ ही कंपनी ने Y27 4G के 6 GB + 128 GB वेरिएंट का दाम घटाकर 11,999 रुपये कर दिया है। साथ ही Bank of Baroda, DBS Bank, Federal Bank, IndusInd Bank, SBI, Yes Bank और IDFC First Bank के कार्ड से खऱीदारी करने पर कस्टमर्स को 1,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा।

वहीं Vivo T2 5G के 6 GB + 128 GB स्टोरेज को अब ग्राहक 15,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट को मात्र 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has made Y200 5G available in new variants for its customers. Along with this, the company has reduced the prices of Vivo Y27 4G and T2 5G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X