Vivo y200 5G के लॉन्च से ठीक पहले कीमत लीक, Aura लाइट के साथ कल भारत में होगा लॉन्च
Vivo y200 5G Price: अगर आप भी 25 हजार के अंदर में नया हैंडसेट लेने का सोच रहे हैं, तो वीवो का y200 5G स्मार्टफोन आपको लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल वीवो अपने 5G स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में एक और नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रही है। जिसे Vivo y200 5G स्मार्टफोन के नाम से जाना जाएगा। इस फोन को लॉन्च होने से एक दिन पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी। वीवो वाई200 5जी Aura लाइट के साथ कल यानि कि, 23 अक्टूबर को लॉन्च होगा। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Vivo y200 5G की कीमत और उपलब्धता
Vivo y200 5G के 8 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी 21,999 रुपये की कीमत के साथ इसे लॉन्च कर सकती है। जिसे ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। जिसमें जंगल ग्रीन और डेजर्ट गोल्ड दो कलर ऑप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।
Vivo y200 5G स्पेसिफिकेशन
Vivo Y200 5G में कंपनी 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दे सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। अपने इस डिवाइस को कंपनी Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस कर सकती है। जिसमें यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इसके रैम को वर्चुअल सपोर्ट से 8 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर काम करेगा। इसके असावा यूजर्स को इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

Vivo y200 5G का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा शामिल किया जा सकता है। जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं सेल्फी औऱ वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए वीवो इसमें 4,800mAh की बैटरी दे सकता है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूजर्स को वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2, 5G, GPS मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








