Home
Mobile

Vivo Y200 5G भारत में 23 अक्टूबर को देगा दस्तक, जानें कीमत से लेकर फीचर्स

Vivo Y200 5G: अगर आप भी बजट रेंड में धांसू स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी Vivo ने अपने आगामी स्मार्टफोन वीवो वाई200 (vivo y200) को भारतीय बाजार में पेश करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। वीवो इंडिया ने अपने एक्स पास्ट में Twitter पर एक पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। जिसके अनुसार इस फोन को भारत में 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खास फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y200 5G की भारत में कीमत

Vivo Y200 5G को लेकर एक लीक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपने इस डिवाइस को देश में मिड रेंज के साथ ला सकती है। जिसकी कीमत 24 हजार रुपये से भी कम तय की जाएगी। हालांकि ये संभावित कीमत है। सही कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस हैंडसेट को ग्राहक डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Vivo Y200 5G भारत में  23 अक्टूबर को देगा दस्तक, जानें कीमत

Vivo Y200 5G स्पेक्स

Vivo Y200 5G को कंपनी 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दे सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही अपने इस डिवाइस को वीवो Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस कर सकता है। जिसमें यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। जिसके रैम को वर्चुअल सपोर्ट से 8 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है। यह अपकमिंग फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर काम करेगा। इसके असावा यूजर्स को इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो इस हैंडसेट में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा मिल रहा है। जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही सेल्फी औऱ वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस में रिंग-एलईडी स्मार्ट ऑरा फ्लैश होने की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,800mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूजर्स को वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2, 5G, GPS मिल रहे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y200 5G will be launched in India on October 23. This has been announced by the company itself. If we believe a leaked report regarding Vivo Y200 5G, then the company can bring this device in the country with mid range. Whose price will be fixed at less than Rs 24 thousand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X