Vivo Y200 5G की आज भारत में होने जा रही धमाकेदार एंट्री, इस खूबियों से है लैस, जानें
Vivo y200 5G Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo y200 5G को लॉन्च करने को तैयार है। इस पोन को कंपनी बजट रेंज में पेश करने जा रही है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और स्पेक्स का खुलासा हो चुका है। वीवो अपने इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से देश में करेगी। आइए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खूबियों से रूबरू करवाते हैं।
Vivo y200 5G की कीमत और उपलब्धता
Vivo y200 5G के 8 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी 21,999 रुपये की कीमत के साथ इसे लॉन्च कर सकती है। जिसे ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। जिसमें जंगल ग्रीन और डेजर्ट गोल्ड दो कलर ऑप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।
Vivo y200 5G लॉन्च ऑफर
वीवो के इस लेटेस्ट फोन का अगर ग्राहक EMI ट्रांजेक्शन बैंक ऑफ बड़ौदा , SBI और अन्य कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिये करता है तो वह 2,500 तक के कैशबैक का भी लाभ ले सकता है।

Vivo y200 5G स्पेसिफिकेशन
Vivo Y200 5G में कंपनी 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दे रही है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। अपने इस डिवाइस को कंपनी Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस की है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ग्राहक इसके रैम को वर्चुअल सपोर्ट से 8 जीबी तक बढ़ा भी सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर संचालित होगा। इसके अलावा यूजर्स को इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा शामिल किया गया है। जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं सेल्फी औऱ वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए वीवो इसमें 4,800mAh की बैटरी दे सकता है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूजर्स को वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2, 5G, GPS मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








