Vivo Y200 5G स्मार्टफोन 16MP सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स
Vivo Y200 5G Launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया हैंडसेट Vivo Y200 5G भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को बजट सेगमेंट में लाया गया है। वीवो ने अपने इस डिवाइस को 64MP का OIS कैमरा और 4,800mAh बैटरी से लैस किया है। जिसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो की ऑफिशियली वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको वीवो के इस न्यूली हैंडसेट पर मिलने वाले ऑफर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Vivo Y200 5G कीमत और ऑफर्स
Vivo Y200 5G के 8 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तय हुआ है। जिसे जंगल ग्रीन और डेसर्ट गोल्ड दो कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की खरीदारी अगर ग्राहक HDFC और ICICI बैंक के डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से सकता है तो उसे कंपनी 2,000 रुपये का डिस्काउंट देगी। इसके अलावा Bajaj EMI Card से अगर इस फोन की खरीदारी की जाती है तो इसपर कस्टमर को 750 रुपये तक कैशबैक ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही वीवो के इस नए फोन को 15 Days रिप्लेसमेंट पॉलिसी के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। साथ ही साथ Vivo Y200 5G स्मार्टफोन को 24 महीने तक के नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Vivo Y200 5G स्पेक्स
वीवो वाई200 में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वीवो ने अपने इस डिवाइस को Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर संचालित होगा। इसके अलावा यूजर्स को इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा मिल रहा है। जो OIS सपोर्ट के साथ आ रहा गा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए वीवो इसमें 4,800mAh की बैटरी दिया है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूजर्स को वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2, 5G, GPS मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








