Vivo Y200 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर खासियत तक की डिटेल्स
Vivo ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Y सीरीज के तहत अपना नया स्मार्टफोन्स लॉन्च किया है। जिसे Vivo Y200 Pro के नाम से जाना जाएगा। वीवो के इस लेटेस्ट फोन की कीमत देश में 24,999 रुपये है, जो भारत में वाई सीरीज का सबसे महंगा फोन है।
इसमें ग्राहकों को 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8GB रैम के साथ 3D कर्व्ड डिजाइन वाला एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। तो आइए आपको वीवो के इस फोन की सेल डेट से लेकर लॉन्च ऑफर्स और खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y200 Pro 5G स्पेसिफिकेशन- वीवो वाई200 प्रो 5जी में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1300 पीक ब्राइटनेस 1300 के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर शामिल किया गया है। जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज पेयर के साथ आता है। इसके अलावा एसडी कार्ड के जरिए यूजर इसके रैम को 8GB तक एक्टेंड कर सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर काम करेगा, जिस पर फनटच ओएस 14 की लेयर है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग मिले हैं।
Vivo Y200 Pro 5G की भारत में कीमत- वीवो ने अपने इस हैंडसेट को सिंगल वेरियंट 8GB/ 128GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत 24,999 रुपये है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे आप सिल्क ग्रीन और सिल्क ग्रास दो रंगों में खरीद सकते हैं। ग्राहक इसे Vivo इंडिया के eStore से ऑर्डर कर सकते हैं।
वीवो वाई200 प्रो 5जी में कनेक्टिविटी के लिए डुअल-सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन का डाइमेंशन 164.42 × 74.92 × 7.5mm है।


Click it and Unblock the Notifications








