Vivo Y200 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, कंपनी ने टीजर वीडियो जारी कर किया खुलासा
Vivo Y200 Pro 5G स्मार्टफोन की भारत में जल्द लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इसका खुलासा खुंद कंपनी ने टीजर वीडियो जारी कर किया है। ब्रांड के द्वारा जारी किए गए टीजर वीडियो में इस आगामी फोन की पहली झलक देखने को मिली है। टीजर में यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दिखाई दे रहा है।
भारत में Vivo Y200 Pro लॉन्च कंफर्म- Vivo की मानें तो Vivo Y200 Pro 5G स्मार्टफोन 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा । कंपनी के शेयर किए गए टीजर में इस फोन को ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। यह फोन डुअल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

हालांकि, इससे पहले Vivo Y200 5G को Google Play कंसोल डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। Google Play कंसोल लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग फोन में 2400×1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
जिसके साथ इंटीग्रेटेड एड्रेनो 619 जीपीयू मिलने की उम्मीद है। इसमें 8GB रैम का सपोर्ट मिल सकता है। ओएस की बात करें तो यह फोन Android 14 के साथ आएगा।

Vivo Y200 Pro 5G के लीक्स- जैसा कि, हमने आपको बताया इस फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसने अनुसार इस फोन में 6.78 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1300 nits तक हो सकती है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट दिया जाएगा, जिसके साथ Adreno 619 GPU भी मिलेगा। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ 64MP का होगा। इसके अलावा 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है।
साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP कैमरा फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट पर से पर्दा नहीं उठाया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसका भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








