Vivo का नया 5G स्मार्टफोन यहां आया नजर, भारत में जल्द देगा दस्तक, जानें सभी डिटेल
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया 5जी फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का यह फोन Vivo Y200 सीरीज के तहत लाया जाएगा। जिसे Vivo Y200 Pro 5G के नाम से पेश किया जा सकता है। तो आइए आपको इस आगामी फोन की डिटेल्स बताते हैं।
दरअसल भारतीय सर्टिफिकेशन साइट(BIS) ने वीवो के एक नए फोन को अप्रूवल दिया है। इस फोन को मॉडल नंबर V2401 के साथ स्पॉट किया गया है।

इतना ही नहीं Google Play कंसोल और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर भी फोन स्पॉट हुआ है, जिसकी पहचान Vivo Y200 Pro 5G के नाम से हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।
वीवो Y200 प्रो 5G में मिल सकते हैं ये फीचर्स- फिलहाल इस आगामी फोन की लिस्टिंग से मॉडल नंबर के अलावा और कुछ भी पता नहीं चला है। हालांकि, इससे पहले Google Play कंसोल पर लिस्टिंग से इस बात की जानकारी सामने आई थी कि, इस फोन को 8GB रैम और Android 14 OS के साथ लाया जाएगा।

फोन को क्वालकॉम चिपसेट (कोडनेम SM6375) के साथ स्पॉट किया गया था, जो स्नैपड्रैगन 695 SoC से जुड़ा था। इसके अलावा वीवो Y200 प्रो 5G में यूजर को 1,080×2,400 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 440ppi पिक्सेल के साथ फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Google Play कंसोल लिस्टिंग पर इस स्मार्टफोन की एक इमेज भी देखी गई थी, जिसमें इसका घुमावदार डिस्प्ले और सेंटर में स्थित पंच-होल डिज़ाइन दिखाया गया था। इसके अलावा बैक में डुअल कैमरा सेटअप देखा गया था।

Vivo Y200 Pro 5G फोन डिजाइन और स्पेक्स के मामले में Vivo V29e के समान हो सकता है, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। आपको बता दें, वीवो V29e में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस लेवल 1300 निट्स तक है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश यूनिट के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








