Vivo Y200 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, यहां जानें सबकुछ
Vivo Y200 Price : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया हैंडसेट Vivo Y200 को भारत में लॉन्च करने की जा रही है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिससे इसमें मिलने वाले खास खूबियों का खुलासा हो चुका है। फिलहाल इस अपकमिंग फोन की कीमत की जानकारी सामने आई है। जिससे इसके भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। तो आइए आपको इस आगामी फोन के फीचर्स से लेकर इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
vivo Y200 कीमत
कंपनी ने अपने इस फोन का टीजर ऑफिशियली तौर पर जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। वीवो वाई200 की कीमत की बात करें तो इसे भारत में 24 हजार से भी कम कीमत में पेश किए जाने की उम्मीद है। वीवो अपने इस हैंडसेट को मिड-रेंज में ला सकता है। हालांकि ये कीमत लीक के आधार पर है। इसकी सही कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Vivo Y200 फीचर्स
वीवो वाई200 स्मार्टफोन में कंपनी AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। जिसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऐंड्रॉयड 13 OS बेस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के शामिल किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही इस फोन में 8GB रैम के भी शामिल होने की उम्मीद है। अगर डिजाइन की बात करें तो वीवो के इस फोन को Vivo V27 Pro और V29 मॉडल्स जैसे डिजाइन के साथ ही लाया जा सकता है।आपको बता दें, V29 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर लगाया गया है।
वीवो अपने इस हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे दे सकता है। जिसका कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) और Smart Aura LED Light के साथ लाया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें पंच होल कटआउट दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अपने इस हैंडसेट को कंपनी 4,800mAh की बैटरी के साथ पेश कर सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








