Home
Mobile

Vivo Y200 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक, इस महीने होने जा रही एंट्री, जानें सभी डिटेल्स

Vivo Y200 Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अगले महीने अपना नया 5G फोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही टेक आउटलुक ने इस अपकमिंग फोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। फिलहाल कंपनी की ओर इस आगामी फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। तो चलिए आगे इस फोन के लीक स्पेक्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y200 5G डिजाइन

Vivo के अपकमिंग फोन वीवो Y200 के डिजाइन की बात की जाए तो इसमें यूजर्स को 7.69mm का पतला 2D ग्लास रियर पैनल दिए जानें की उम्मीद है। इमेज में इस फोन को के बैक पैनल पर एक कर्व रैक्टेंगुलर कैमरा माड्यूल देखा जा सकता है। जिसमें एलईडी फ्लैश और औरा लाइट के साथ दो सर्कुलर कैमरा कट आउट मिल रहे हैं। यानि कि यह फोन देखने में काफी आकर्षित होने वाला है।

Vivo Y200 के लीक स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y200 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड अल्ट्रा विजन डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120hz रिफ्रेश रेट और 38 कलर टेंपरेचर लेवल सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन के ट्रेंनिंग मैटेरियल लीक के अनुसार इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो 8GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की दिया जा सकता है। इसके साथ ही 8GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट इसमें दिया जा सकता है। जिसकी मदद से 16GB तक रैम को बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन एंड्राइड 13 आधारित Funtouch OS 13 पर बेस्ड होगा।

Vivo Y200 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक, इस महीने होने जा रही एंट्री

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें वेडिंग स्टाइल पोट्रेट मोड की भी फैसिलिटी मिल सकती है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4800mAh की बैटरी दे सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी

 
Best Mobiles in India

English summary
Dual rear camera setup can be found in Vivo Y200 smartphone. Whose primary camera can be 64 megapixel OIS support and 2 megapixel Bokeh camera. It can be provided with a 16 megapixel front camera for selfie and video calling. Along with this, the facility of wedding style portrait mode can also be available in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X