Home
Mobile

Vivo Y200e 5G की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेगा इतना सबकुछ

Vivo Y200e 5G: वीवो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत जल्द नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे मार्केट में Vivo Y200e 5G के नाम से जाना जाएगा।

कंपनी ने अपने इस आगामी फोन के लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। जिसके साथ ही इस फोन के डिजाइन और रंग ऑप्शन की भी झलक लॉन्चिंग से पहले सामने आ गई है।

Vivo Y200e 5G की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, जानें

22 फरवरी को देगा दस्तक: वीवो के अनुसार वह अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y200e 5G को भारत में इस महीने के आखिर 22 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी झलक कंपनी की वेबसाइट पर भी दिखाई गई है।

वीवो का यह स्मार्टफोन नीला और नारंगी दो कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। जिसे Diamond Black और Saffron Delight के नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है।

Vivo Y200e 5G की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, जानें

इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि, इस फोन को फरवरी के आखिर में फोन को लॉन्च किया जा सकता है। तो चलिए आगे Vivo Y200e 5G की डिजाइन और खासियतों के बारे में जानते हैं।

Vivo Y200e 5G स्पेक्स: वीवो वाई200e 5जी को लेकर सामने आई लीक के अनुसार इसमें 6.67 इंच की फुल-एचडी+ सैमसंग AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी।

Vivo Y200e 5G की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, जानें

प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉयड 13 या 14 पर आधारित यूआई के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं टिपस्टर अभिषेक यादव की मानें तो वीवो वाई200e 5जी में 6GB या 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसकी रैम को यूजर वर्चुअली 16GB तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका कैमरा यूनिट्स के पास एक छोटी सी राउंड एलईडी फ्लैश दी गई है। कंपनी ने इसके बैक का डिजाइन वीवो Y200 5G जैसा ही रखा है।

हालांकि, आखिरी मॉडल में देखी गई Aura Light फीचर की जगह एक तीसरा कैमरा इसमें दिया गया है। अपने इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y200e 5G can come with a 6.67-inch full-HD+ Samsung AMOLED display, which will support 120Hz refresh rate and 1200 nits peak brightness.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X