Vivo भारत में जल्द अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च, जानें कीमत व स्पेक्स
Vivo Y200e 5G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत जल्द अपना नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसे बजट सेगमेंट में लाया जा सकता है।
दरअसल कंपनी देश में Vivo Y200e 5G सीरीज में एक और स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर स्पॉट किया गया है।

उम्मीद की जा रही है कि, वीवो का यह फोन फरवरी यानी इस महीने के आखिर तक दस्तक दे सकता है। जिसे बाजार में Vivo Y200e के नाम से पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन का डिजाइन रेंडर सामने आ चुका है।
प्रीमियम लेदर डिजाइन के साथ हो सकती है एंट्री- एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन का आधिकारिक टीजर जल्द जारी कर सकती है। वहीं अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग 5जी फोन को मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी इसके बैक में Flaux लेदर का इस्तेमाल कर सकती है। जो एंटी स्टेन कोटेड हो सकता है, जिसे एंटी स्टेन कूलिंग दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में यूजर को 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले भी मिल सकता है।
पावरफुल प्रोसेसर से होगा लैस- ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार वीवो का यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS पर काम करेगा।

इसे पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 5,000mAh की बैटरी शामिल कर सकताी है। जिसके साथ 45W सुपर वूक सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और IP54 रेटिंग के साथ आएगा। इस फोन को अभी हाल ही में Google Play Console पर भी लिस्ट किया गया है। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन मिल रहा है।
अगर इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस सीरीज के Vivo Y200 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, वीवो का नया स्मार्टफोन इस प्राइस के आस-पास ही लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








