Home
Mobile

Vivo Y200e 5G फोन 16 GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Vivo ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया हैंडसेट Vivo Y200e 5G लॉन्च कर दिया है। जिसमें 6.67 इंच की Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। तो चलिए आगे आपको Vivo Y200e 5G के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y200e 5G फोन 16 GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Vivo Y200e 5G की कीमत: वीवो के इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

Y200e 5G भारत में फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 27 फरवरी से शुरू होगी। इसे कंपनी ने Black Diamond और Saffron Orange दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

Vivo Y200e 5G फोन 16 GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Vivo Y200e 5G के स्पेसिफिकेशंस: वीवो के इस 5G फोन में 6.67 इंच की Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। यह फोन में 6GB / 8GB रैम है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Vivo Y200e 5G फोन 16 GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस और फ्लिकर लेंस दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम करेगा। साथ ही फोन में आपको इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

इस फोन को IP54 रेटिंग प्राप्त हुए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिल रहा है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.1, चौड़ाई 75.81, मोटाई 7.79m और वजन 191 ग्राम है। यह फोन ड्यूल स्पीकर के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y200e 5G has a 6.67 inch Samsung E4 AMOLED display. Along with this, it has a 16 megapixel selfie camera and 5,000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X