Home
Mobile

Vivo Y200e vs Y200 में अंतर, भारत में कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तुलना

Vivo Y200e vs Y200: वीवो ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, भारत में अपनी Y-Series का नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। जिसे Vivo Y200e नाम दिया गया है।

इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह फोन अक्टूबर 2023 में लॉन्च हुए, Vivo Y200 5G का अपग्रेड वेरियंट है।

Vivo Y200e vs Y200 में अंतर, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

अगर आप भी वीवो का नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको आगे इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले अंतर को विस्तार से बताते हैं।

कीमत: Vivo Y200e के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं Vivo Y200 के 8GB रैम और 128G स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

Vivo Y200e vs Y200 में अंतर, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: वीवो वाई200ई 5जी स्मार्टफोन में 6.67 इंच Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। वहीं Vivo Y200 स्मार्टफोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz अल्ट्रा विजन रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा।

प्रोसेसर: वीवो वाई200ई 5जी में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं Vivo Y200 स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट से लैस है।

Vivo Y200e vs Y200 में अंतर, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

स्टोरेज: वीवो वाई200ई में आपको 6जीबी और 8 जीबी रैम का ऑप्शन मिलेगा। फोन में रैम को 8 जीबी तक वर्चुअल रैम के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Vivo Y200 में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

कैमरा: वीवो वाई200e 5G में फोटोग्राफी के लिए रियर पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह, फ्लिकर सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें LED फ्लैश भी शामिल है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं Vivo Y200 में आपको 64MP OIS एंटी शेक प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मिलेंगे। इसके साथ ही फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें लेटेस्ट स्मार्ट ऑरा लाइट सपोर्ट भी दिया गया है।

बैटरी: वीवो वाई200e 5G में आपको 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Vivo Y200 में 4,800 mAh की बैटरी शामिल की गई है।

कनेक्टिविटी: वीवो वाई200e 5G में 5जी, जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे है। वाई200 5जी में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 5G, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Difference Between Vivo Y200e vs Vivo Y200
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X