Home
Mobile

Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक

Vivo कल यानी 20 अप्रैल को अपना नया 5जी फोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे मार्केट में Vivo Y200i 5G के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, इस फोन लॉन्च से ठीक पहले इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इस फोन की कीमत भी सामने आ गई है। तो चलिए आपको आगे इसकी प्राइज और खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

दरअसल टिप्स्टर एनविन ने Vivo Y200i 5G के सभी डिटेल्स अपने सोशल मीडिया हैंडल X (ट्विटर) पर शेयर किया है। सामने आए को आई लीक में इस फोन को Starry Night Black, Haohai Blue और Glacier White कलर ऑप्शंस में देखा जा सकता है।

Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, जानें कीमत व फीचर्स

Vivo Y200i 5G की कीमत- टिप्स्टर के अनुसार इसके 8GB/256GB स्टोरेज की कीमत 1299 युआन (करीब 15,000 रुपये) , इसके 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 युआन (करीब 18,000 रुपये) और इसके टॉप वेरिएंट 12GB/ 512 GB स्टोरेज की कीमत 1799 युआन (करीब 20,500 रुपये) है।

Vivo Y200i 5G स्पेक्स- वीवो वाई200i 5G में कंपनी अपने ग्राहकों को 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दे सकती है। वीवो का यह नया फोन पंच होल डिजाइन के साथ आ रहा है।

Y200i 5G में प्रोसेसर की बात करें तो Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह फोन Android 14 आधारित OriginOS 4 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो डुअल कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल मैक्रो का है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन फ्लैट फ्रेम के साथ आ रहा है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP64 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस होगा। फिलहाल भारत में इस फोन को लॉन्च किए जानें को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में कंपनी इसकी भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने को लेकर कोई अहम खुलासा कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y200i 5G launching on 20 april in China know price specification and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X