Home
Mobile

Vivo Y200t, Y200 GT स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Vivo Y200t, Y200 GT Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने Y सीरीज के तहत अपने दो नए हैंडसेट्स घरेलू बाजार चीन लॉन्च किया है। इन लेटेस्ट फोन को Y200t और Y200 GT के नाम से जाना जाएगा।

कंपनी ने Vivo Y200t को बेसिक स्‍पेसिफ‍िकेशंस और Y200 GT को तगड़े फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया है। तो आइए आपको इनकी खासियत और कीमत से रूबरू करवाते हैं।

Vivo Y200t, Y200 GT स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Vivo Y200t के स्पेक्स- वीवो ने वाई200t को 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया है, जो FHD+ रेजॉलूशन ऑफर करेगा।

इसके साथ ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर शामिल किया है। इसके अलावा इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्‍टोरेज मिल रहा है।

Vivo Y200t, Y200 GT स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ड्यूल कैमरा मिल रहा है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 44W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vivo Y200t, Y200 GT स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Vivo Y200 GT के स्पेक्स- वीवो वाई200 जीटी में 1.5K रेजॉलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिल रहा है। जो 12GB रैम से पैक्ड है।

Vivo Y200 GT में कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

ओएस की बात करें तो दोनों ही फोन Android 14 पर संचालित होते हैं। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh बैटरी दी है, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo Y200t, Y200 GT कीमत- Vivo Y200t के 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 1,199 युआन (करीब 13,809 रुपये), 8GB/256GB स्टोरेज की कीमत 1,299 युआन (करीब 14,961 रुपये) और 12GB/256 स्टोरेज की कीमत 1,499 युआन (करीब 17,265 रुपये) हैं। वहीं इसके 12GB/512GB स्टोरेज की कीमत 1,699 युआन (करीब 19,951 रुपये) है।

जबकि, Vivo Y200 GT के 8GB/128GB की कीमत 1,599 युआन (करीब 18,416 रुपये), 8GB/256GB की कीमत 1,799 युआन (करीब 20,720 रुपये), 12GB/256 की कीमत 1,999 युआन (करीब 23,024 रुपये) है। जबकि 12GB/512GB को 2,299 युआन (kjry 26,479 रुपये) तय हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y200t and Y200 GT launched with 50mp camera 6000mAh know price and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X