Vivo Y27 सुपर फास्ट चार्जिंग सहित कई धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत भी कम
अगर आप भी कम कीमत में दमदार बैटरी वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए Vivo का नया हैंडसेट Y27 स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसे कंपनी ने तगड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी Y सीरीज के तहत नया हैंडसेट Vivo Y27 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इस फोन को कंपनी बजट फोन के तौर पर पेश किया है। जो कम कीमत में कई धांसू फीचर्स के साथ आ रहा है। तो आईए आपको Vivo Y27 की कीमत और इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।
Vivo Y27 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo Y27 को कंपनी ने बरगंडी ब्लैक और गार्डेन ग्रीन दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये तय किया गया है। इस फोन बिक्री कंपनी की ऑफिशियल साइट, फ्लिपकार्ट, अमेजन और रिटेल स्टोर्स पर की जाएगी।

Vivo Y27 के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y27 स्मार्टफोन को 6.64 इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लाया गया है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल किया है। वीवो का यह लेटेस्ट फोन 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। यूजर अपनी सुविधा अनुसार फोन में 6GB रैम को एक्सटेंड रैम 3.0 के जरिए बढ़ा सकता है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
Vivo Y27 की बैटरी
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है, जो 44W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। जिससे इस फोन को कम समय में फुल चार्ज किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








