VIVO और Infinix के इन फोन्स में जानें आपके लिए कौन सा है बैस्ट, कीमत 15 हजार से भी कम
अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं और कम बजट में बढ़िया फोन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम हाल ही लॉन्च हुए Infinix Note 30 5G और VIVO Y27 के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं। ये दोनों फोन्स को 14,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। जो कई दमदार फीचर्स से लैस हैं। तो आइए आपको इन दोनों लेटेस्ट फोन्स की कीमत, फीचर और स्पेक्स के बारे में विस्तार से बताते हैं। जिससे आप भी इन दोनों फोन्स में अपने लिए सही फोन चुन सकते हैं।
Infinix Note 30 5G vs vivo y27 कीमत
Infinix Note 30 5G के 4GB + 128GB की कीमत 14,999 रुपये तय किया गया है। वहीं इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। अगर बात vivo y27 की करें तो इसके 6GB + 128GB की स्टोरेज की कीमत 14,999 रूपये है।
Infinix Note 30 5G vs vivo y27 डिस्प्ले
Infinix Note 30 5G में 6.78 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 240Hz टच , 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है मिलेगा। डिस्प्ले में सेल्फी स्नैपर के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। वहीं vivo y27 में 6.64 इंच फुल एचडी प्लस सनलाइट डिस्प्ले है, जो 600 नीट्स लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।
Infinix Note 30 5G vs vivo y27 प्रोसेसर
Infinix Note 30 5G स्मार्टफोन में Mali-G57 MC2 GPU सपोर्टेड MediaTek Dimensity 6080 SoC प्रोसेसर शामिल किया गया है। वहीं vivo y27 MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है।
Infinix Note 30 5G vs vivo y27 स्टोरेज
Infinix Note 30 5G में यूजर्स को 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS3.1 स्टोरेज मिल रहा है। वहीं VIVO Y27 स्मार्टफोन में 6GB + 6GB एक्सटेंडेड रैम है।

Infinix Note 30 5G vs vivo y27 ऑपरेटिंग सिस्टम
Infinix Note 30 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। वहीं vivo y27 भी Android 13 पर काम करेगा।
Infinix Note 30 5G vs vivo y27 कैमरा
Infinix Note 30 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेट अप दिया गया है। जिसमें 108MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ यूनिट और एक AI कैमरा के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं vivo y27 में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP प्राइमरी और 2MP के सेकेंडरी कैमरा से लैस है। इसके साथ ही 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Infinix Note 30 5G vs vivo y27 बैटरी
Infinix Note 30 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं VIVO Y27 स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








