Home
Mobile

Vivo Y28 4G स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 चिपसेट, 8GB रैम के साथ लॉन्च, दाम भी कम

Vivo Y28 4G Launched: वीवो ने अपने ग्राहकों के लिए अपना नया फोन Vivo Y28 4G लॉन्च कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को सिंगापुर में उपलब्ध कराया है।

डिजाइन की बात करें तो देखने में यह फोन काफी हद तक भारत में लॉन्च हुए iQOO Z9x के समान है। यहां तक की इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी iQoo के स्मार्टफोन जैसे ही हैं।

Vivo Y28 4G स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 चिपसेट, 8GB रैम के साथ लॉन्च

वीवो वाई28 4जी में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है। गौरतलब है कि, साल की शुरूआत में ही Vivo Y28 के 5G वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। चलिए आगे इसकी कीमत और स्पेक्स डिटेल्स में जानते हैं।

Vivo Y28 4G के स्पेसिफिकेशन्स- वीवो वाई28 4जी में 6.68-इंच HD+LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है।

Vivo Y28 4G स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 चिपसेट, 8GB रैम के साथ लॉन्च

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek के Helio G85 चिपसेट शामिल है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके रैम को 8GB तक वर्चुअली एक्सटेंड भी किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वाई28 4G में डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल बोकेह के साथ आता है। सेटअप को LED फ्लैश यूनिट के साथ जोड़ा गया है। इसके साख ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी दी है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, इसके अलावा बेहतर ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP64 रेटिंग मिलती है।

Vivo Y28 5G की कीमत- वीवो वाई28 4G को सिंगल वेरिएंट में कंपनी ने लॉन्च किया है, इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 268 सिंगापुर डॉलर (लगभग 16,500 रुपये) है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को एगेट ग्रीन और ग्लेमिंग ऑरेंज दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन को Lazada पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo y28 4g launched with 8gb ram and 6000mah battery know price specifications availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X