Vivo Y28 5G भारत में लॉन्च, किफायती दाम में 8GB रैम के साथ मिलेंगे धांसू, जानिए कीमत
Vivo Y28 5G Price: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 15 हजार से भी कम है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपने वाई सीरीज के तहत भारत में एक और बजट फोन Y28 5G को लॉन्च कर दिया है। जिसे पिछले साल जुलाई 2023 में लॉन्च हुए, Vivo Y27 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है। वीवो अपने इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर, के साथ 50MP रियर कैमरा और 8जीबी तक रैम से लैस किया है। तो आइए आपको वीवो के इस नए बजट फोन की कीमत और खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Vivo Y28 5G की कीमत और उपलब्धता
वीवो वाई28 के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपय, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 तय हुआ है। जिसे ग्राहक अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और जियोमार्ट समेत देशभर के अन्य रिटेल आउटलेट्स से इजली खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें ग्लिटर एक्वा और क्रिस्टल पर्पल कलर मिलेंगे।
Vivo Y28 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो के इस लेटेस्ट बजट फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.56 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 6020 SoC चिपसेट से पैक्ड किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर रन होगा। इसमें कंपनी ने 4 जीबी/6 जीबी//8 जीबी रैम ऑप्शन दिया है। इसके रैम को 8 जीबी तक वर्चुअली एक्सपेंड किया भी जा सकता है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलि के लिए कंपनी ने इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें डुअल-सिम, 5G, वाईफाई 5 , ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








