Vivo Y28e और Y28s भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपनी Y सीरीज का विस्तार करते हुए, भारतीय बाजार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Y28e और Y28s लॉन्च किया है। गौरतलब है कि, Y28e को पिछले महीने ही भारतीय ऑफलाइन मार्केट में लॉन्च किया गया था। जिसे अब कंपनी ने ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए भी उपलब्ध करा दिया है।
Vivo Y28e और Y28s के स्पेसिफिकेशन: Y28e और Y28s दोनों में 6.56-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 840 निट्स है।

ये फोन्स मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ 5G प्रोसेसर के द्वारा संचालित होती हैं, जिसमें 8GB तक रैम मिल रहा है। ये फोन Android 14 पर आधारित FunTouch OS 14 पर काम करेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Y28s में Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जबकि, Y28e में 13MP के मेन कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो दोनों फोन्स में 5,000mAh की दी बैटरी गई है, जो 15W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Y28s में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है, जो Y28e में नहीं है। दोनों मॉडल 4GB, 6GB और 8GB रैम ऑप्शन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं, जिसे माइक्रोएसडी की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
उन्हें धूल और पानी सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है और वे 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS और USB टाइप-C पोर्ट को सपोर्ट करते हैं। दोनों मॉडल में 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल है।

Vivo Y28e की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इसके 4GB/64GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये और 4GB/128GB की कीमत 11,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात का जाए तो इसे विंटेज रेड और ब्रीज़ ग्रीन में खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y28s के 4GB/128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये, 6GB/128GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये और 8GB/128GB की कीमत 16,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे विंटेज रेड और ट्विंकलिंग पर्पल में लाया गया है। दोनों फोन्स को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और विभिन्न रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








