चोरी छुपे 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Vivo Y28s 5G फोन भारत में लॉन्च
Vivo Y28s 5G Price: Vivo ने पिछले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में Y28s 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जिसे अब भारत में ऑफलाइन मार्केट में भी पेश कर दिया गया है।
वीवो के अनुसार यह मार्केट का सबसे अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन है, जिसमें कंपनी ने दूसरे फोन्स के मुकाबले ज्यादा ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया है। तो चलिए आगे इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y28s 5G कीमत- वीवो के इस लेटेस्ट Y28s 5G की देश में ऑफलाइन बाजार में कीमत की बात करें तो इसके 4GB/ 128GB जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।
जबकि, 6GB/128GB इसके स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये और 8GB/128 GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे पर्पल और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। जबकि ग्लोबल वेरिएंट में इसे मोचा ब्राउन कलर में भी उपलब्ध कराया गया है।

Vivo Y28s स्पेक्स- इसके खासियतों की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले में HD+ रिजॉल्यूशन, 90Hz का रिफ्रेश रेट के साथ 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिल रहा है।
सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग दी है जिससे यह वॉटर रिसिस्टेंट बन जाता है। चिपसेट की बात करें तो इसमें MediaTek का Dimensity 6300 चिप मिल रहा है। जो 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज से जोड़ा गया है। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें नाइट मोड और बिल्ट-इन फिल्टर भी कंपनी ने दिए हैं।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड WiFi, Bluetooth, 5G, USB-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। यह फोन फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications








