Home
Mobile

90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा वाला Vivo Y28s 5G लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

Vivo Y28s 5G Launched: वीवो ने अपनी Y सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया है। वीवो का यह लेटेस्ट फोन पिछले साल नवंबर 2023 में लॉन्च हुए, Vivo Y27s का अपग्रेडेड वर्जन है।

इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। वीवो के इस नए फोन में आपको को 90Hz डिस्प्ले के साथ 5000mAh तक की बैटरी और 50MP मेन कैमरा मिलता है। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत से लेकर सभी डिटेल्स जानते हैं।

90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा वाला Vivo Y28s 5G लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

Vivo Y28s 5G स्पेसिफिकेशन- वीवो के इस फोन में आपको 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.5 इंच LCD डिस्प्ले मिलता है, इसमें कंपनी ने वाटरड्रॉप नॉच भी दिया है। इसकी डिस्प्ले एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आती है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y28s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जो 8जीबी रैम के साथ 256जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। हालांकि, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा वाला Vivo Y28s 5G लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

सिक्यॉरिटी के लिए फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेट किया गया है। साथ ही डिवाइस में रियर पर रेक्टांगुलर कैमरा मॉड्यूल है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP-64 रेटिंग मिले हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा से लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ ही फोन में Night Mode और बिल्ट-इन फिल्टर दिए गए हैं।

इसे पावर देने के लिए इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। ये फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Funtouch OS 14 से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, 5G, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई, 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिलते हैं।

Vivo Y28s 5G स्मार्टफोन को मोका ब्राउन और ट्विंकल पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। अगर कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y28s 5G Launched With 90Hz Display and 50MP Camera Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X