Home
Mobile

Vivo ने बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन किया लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

अगर आप भी अपने लिए नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लेने का विचार कर रहे हैं,तो ये खबर आपके लिए है। जी हां, स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया एंट्री-लेवल 5G फोन Vivo Y29 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

जो इस साल की शुरूआत में ही लॉन्च हुए Vivo Y28 5G का उत्तराधिकारी है। तो चलिए आपको आगे वावो Y29 के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo ने बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन किया लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Vivo Y29 5G की कीमत व कलर ऑप्शन

Vivo Y29 5G को कंपनी ने भारतीय बाजार में चार कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसके 4GB/128GB की कीमत 13,999 रुपये, 6GB/128GB की कीमत 15,999 रुपये, 8GB/128GB की कीमत 16,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 19,999 रुपये तय हुआ है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्लेशियर ब्लू,टाइटेनियम गोल्ड और डायमंड ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

Vivo Y29 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo Y29 5G में 6.68 इंच की LCD पंच-होल स्क्रीन मिलती है, जो HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। सुरक्षा के लिए इसमें कंपनी ने अपने ग्राहकों को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है।

परफॉर्मेंस के लिए इस बजट-फ्रेंडली 5G फोन में डाइमेंशन 6300 चिपसेट मिलता है,जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है। इसके अलावा स्टोरेज के लिए एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

यह फोन FunTouch OS 14-आधारित Android 14 पर काम करता है।अन्य फीचर्स के तौर पर इस फोन में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB-C पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसी फैसलिटीज मिलती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo-Y29-5G-Launch-in-India-Know-Price-Features-and-specifications-in-hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X