Vivo Y300 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और कीमत का खुलासा
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने भारत में Y-सीरीज के तहत अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y300 5G लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर और 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। तो आइए आगे इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल जानते हैं।
Vivo Y300 5G भारत में कीमत व ऑफर्स
वीवो Y300 5G को दो वेरिएंट 8GB/128GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसकी कीमत क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये तय हुआ है। ऑफर्स की बात करें तो प्री-बुकिंग पर आप इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये कैशबैक और 43/प्रतिदिन EMI पर खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं इसके साथ Vivo TWS 3e ईयरबड्स को मात्र 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल 26 नवंबर से वीवो ई-स्टोर पर शुरू होगी।

Vivo Y300 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- वीवो वाई300 में आपको 6.67 इंच FHD+AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर- बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट शामिल किया गया है।
स्टोरेज- यह फोन 8GB LPDDR4X रैम (8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट) 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा- इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा है, जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 32MP AI-पावर्ड सेल्फी कैमरा है।
बैटरी- इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5,000mAh तक की बैटरी दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
अन्य फीचर्स- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर और Android 14 पर आधारित FuntouchOS 14 है।
कनेक्टिविटी- 5G, 5.0, NavlC, GPS, ब्लूटूथ और अन्य नेविगेशन सिस्टम का सोपर्ट है।
कलर ऑप्शन- इस फोन को आप एमराल्ड ग्रीन, फैंटम पर्पल और टाइटेनियम सिल्वर में खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








