Home
Mobile

Vivo Y300 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें कब होगी एंट्री

Vivo ने हाल ही में पुष्टि करते हुए बताया है कि, वह आगामी 21 नवंबर को भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Vivo Y300 5G लॉन्च करेगा। फिलहाल, कंपनी ने इसके बैक डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी शेयर की है, लेकिन अभी तक स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं किया है।

लेकिन इसके लॉन्च से लगभग एक हफ्ते पहले ही 91मोबाइल्स हिंदी की एक रिपोर्ट में इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमत का खुलासा किया गया है। तो आइए आपको आगे इस फोन को लेकर सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y300 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च से पहले लीक

Vivo Y300 5G के लीक स्पेसिफिकेशन

वीवो Y300 5G स्मार्टफोन Vivo Y200 5G का उत्तराधिकारी होगा, जिसे मई 2024 में लॉन्च किया गया था। सामने आई नई लीक की मानें तो वीवो के इस आगामी फोन Vivo Y300 में कैमरा, AI फीचर्स, आउटपुट, बैटरी, रैपिड चार्जिंग और IP रेटिंग जैसे खास सुधार होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo Y300 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिट सेंसर के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट से लैस होग।

फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony IMX882-50 मेगापिक्सल के साथ 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में 5000mAh बैटरी को 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पावर करेगा। जबकि, Y200 में 44W चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,800mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y300 5G में 3-लेवल ब्राइटनेस और कलर व वार्म कलर एडजस्टमेंट के लिए AI ऑरा लाइट रिंग LED फ्लैश होगा। इसके साथ ही डिवाइस में AI-संचालित फीचर्स का एक AI सूट भी शामिल होगा। जिसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। ऑडियोफाइल्स के लिए Y300 में स्टीरियो आउटपुट ऑफर करने के लिए स्पीकर की एक जोड़ी होगी।

Vivo Y300 5G कीमत-

रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo Y300 5G को दो वेरिएंट्स में उपल्बध कराया जाएगा। इसके 8GB/128 स्टोरेज की कीमत 21,000 से लेकर 22,000 रुपये के बीच और 8GB/256GB स्टोरेज की कीमत 24,000 से लेकर 25,000 रुपये के बीच तय की जा सकती है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन टाइटेनियम सिल्वर, फैंटम पर्पल और एमराल्ड ग्रीन में उपलब्ध होगा।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y300 5G Specs and Price Leaked November 21 Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X