सेल्फी लवर्स के लिए Vivo लाया दमदार फोन, कीमत 25 हजार रुपये से भी कम
Vivo कंपनी ने दीवाली से पहले भारतीय यूजर्स के लिए अपना एक और लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y300 Plus लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में डायरेक्ट ऑफलाइन एंट्री दी है। लॉन्च होने के साथ ही इस फोन की सेल भी स्टार्ट हो चुकी है।
कंपनी ने इस फोन में कई धांसू फीचर्स दिए हैं। ऐसे में अगर आप सेल्फी लवर्स हैं, तो ये फोन आपको बेहद ही पसंद आएगा। क्योंकि सेल्फी लवर्स के लिए वीवो ने इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इसके साथ ही इसकी कीमत भी कम है। आइए इस फोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Vivo Y300 Plus की कीमत
Vivo Y300 Plus भारत में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB का स्टोरेज मिलेगा। इस फोन को आप मात्र 23,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। ये फोन आपको दो कलर ऑप्शन सिल्क ब्लैक और सिल्क ग्रीन में मिल रहा है। आप इस फोन को रिटेल स्टोर्स और मोबाइल शॉप से डायरेक्ट खरीद सकते हैं।
Vivo Y300 Plus 5G की सेल भी शुरू हो चुकी है। अगर आप इस फोन को HDFC, SBI Bank और ICIC बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो आप इस पर सीधे 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
Vivo Y300 Plus स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 2400x1080 रिजॉल्यूशन भी शामिल है।
प्रोसेसर: वीवो का ये लेटेस्ट फोन पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है। इस फोन में आपको 8GB तक की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिल रहा है।
कैमरा: जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि इस फोन का कैमरा दमदार है। क्योंकि इसके फ्रंट और बैक दोनों ही साइड में शानदार कैमरा सेंसर मिलते हैं। फोन के रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। यानी की ये फोन आपको बढ़िया सेल्फी एक्सपीरियंस देने वाला है।
बैटरी लाइफ: पावर देने के लिए फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 44 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए Vivo Y300 Plus में इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेसर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








