Home
Mobile

Vivo Y300 Plus vs Vivo V40e: कौन सा फोन रहेगा आपके लिए परफेक्ट चॉइस?

Vivo Y300 Plus vs Vivo V40e: हाल ही में वीवो कंपनी ने अपना लेटेस्ट फोन Vivo Y300 Plus लॉन्च किया है। वहीं, कुछ दिनों पहले वीवो Vivo V40e लेकर आई थी।

Vivo Y300 Plus vs Vivo V40e: कौन है परफॉर्मेंस में आगे

यहां हम आपके लिए इन दोनों फोन की तुलना लेकर आए हैं, ताकि आप ये पता कर सके कि नए फोन होने के बाद भी इनमें से कौन सा फोन परफॉर्मेंस और फीचर्स में आगे हैं। आइए इन दोनों फोन के बीच के अंतर के बारे में जान लेते हैं।

Vivo Y300 Plus और Vivo V40e में से किसकी पलड़ा भारी

डिस्प्ले: Y300 Plus फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें 2400x1080 रिजॉल्यूशन भी शामिल है।

Vivo V40e में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस डिवाइस में वेट टच फीचर भी मिल रहा है, जो कि गीले हाथों से स्क्रीन का यूज करने की इजाजत देता है।

प्रोसेसर: Y300 Plus में पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है। इस फोन में आपको 8GB तक की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिल रहा है। बात करें V40e की तो इसमें 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दी गई है, जिसे LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड फनटचओएस 14 पर रन करता है।

कैमरा: Y300 Plus फोन का कैमरा दमदार है। क्योंकि इसके फ्रंट और बैक दोनों ही साइड में शानदार कैमरा सेंसर मिलते हैं। फोन के रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।

Vivo V40e में पावर देने के लिए OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और ऑरो लाइट यूनिट के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50MP का फ्रंट मिलेगा, जो कि आपको परफेक्ट कैप्चरिंग क्वालिटी देगा। इस डिवाइस के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी लाइफ: पावर देने के लिए Y300 Plus में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 44 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए Vivo Y300 Plus में इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेसर मिल रहा है। V40e डिवाइस में 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। यानी की बैटरी के मामले में V40e फोन Y300 Plus की तुलना में दमदार है।

कीमत में अंतर

Vivo V40e फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में लॉन्च है, जिनकी कीमतें क्रमश: 28,999 रुपये और 30,999 रुपये है। यानी इस फोन को आप 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। फोन दो कलर ऑप्शन मिंट ग्रीन और रॉयल ब्रॉन्ज में लॉन्च किया गया है।

Vivo Y300 Plus सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB का स्टोरेज मिलेगा। इस फोन को आप मात्र 23,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। ये फोन आपको दो कलर ऑप्शन सिल्क ब्लैक और सिल्क ग्रीन में मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Here we have brought for you a comparison of Vivo Y300 Plus and Vivo V40e phones, so that you can find out which of these phones is ahead in performance and features despite being new phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X