Home
Mobile

Vivo Y300 Pro+ vs Vivo Y300t: बैटरी से लेकर कैमरा तक, कौन सा डिवाइस है आपके लिए बेस्ट

Vivo Y300 Pro+ vs Vivo Y300t: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने चीन में अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo Y300 Pro+ और Vivo Y300t को शामिल किया गया है। कंपनी के ये दोनों स्मार्टफोन दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आते हैं।

यहां हम इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में जानेंगे और यहां हम इन दोनों फोन का कंपेरिजन कर रहे हैं, ताकि आप अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुन सकें। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Vivo Y300 Pro+ vs Vivo Y300t में कौन सा बेस्ट

Vivo Y300 Pro सीरीज की कीमत

वीवो Y300 Pro+ को 4 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB/128GB मॉडल की कीमत 1,799 युवान यानी 21,200 रुपये, 8GB/256GB मॉडल की कीमत 1,999 युवान यानी लगभग 23,600 रुपये, 12GB/256GB मॉडल की कीमत 2,199 युवान यानी लगभग 26,000 रुपये और 12GB/512GB मॉडल की कीमत 2,499 युवान यानी लगभग 29,500 रुपये हैं।

Vivo Y300t की बात करें तो 8GB/128GB मॉडल की कीमत 1,199 युवान यानी लगभग 14,200 रुपये, 8GB/256GB मॉडल की कीमत 1,299 युवान यानी लगभग 15,300 रुपये, 12GB/256GB मॉडल की कीमत 1,499 युवान यानी लगभग 17,700 रुपये और 12GB/512GB मॉडल की कीमत 1,699 युवान यानी 20,000 रुपये हो सकती है।

Vivo Y300 Pro+ vs Vivo Y300t फीचर्स

डिस्प्ले

  • Vivo Y300 Pro+ में 6.77-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • इसमें HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो और गेमिंग का अनुभव बेहतरीन होता है।
  • Vivo Y300t की बात करें तो इसमें 6.72-इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

  • प्रोसेसर की बात करें तो Y300 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
  • यह फोन Android 15 आधारित Origin OS 5 पर काम करता है।
  • Vivo Y300t में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • यह 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा

  • Y300 Pro+ में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और 2MP का डेप्थ सेकेंडरी सेंसर है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y300t की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
  • इस फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

  • बैटरी की बात करें तो Y300 Pro+ फोन में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • इसमें 90W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • Vivo Y300t फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स

  • Y300 Pro+ में यूजर को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, USB टाइप-C पोर्ट, ऑरा लाइट और AI इमेजिंग फीचर्स मिलते हैं।
  • Vivo Y300t की बात करें तो इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-C पोर्ट की सुविधा है।

कौन सा फोन है बेस्ट?

  • Vivo Y300 Pro+ और Vivo Y300t दोनों ही दमदार फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जो दोनों को अलग बनाते हैं।
  • अगर आपको एक प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहिए, तो Vivo Y300 Pro+ बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
  • इसमें आपको 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, HDR10+ सपोर्ट, 7,300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे ज्यादा पावरफुल बनाते हैं।
  • वहीं, अगर आप बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन खोज रहे हैं, तो Vivo Y300t एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
  • इसमें 6,500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा सेटअप मिलता है।
  • हालांकि, इसका LCD डिस्प्ले और कम पावरफुल प्रोसेसर इसे Y300 Pro+ से थोड़ा पीछे रखता है।
 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y300 Pro+ vs Vivo Y300t launch price features specifications battery comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X