Vivo Y300 Pro फोन 6.77-इंच डिस्प्ले, 12GB तक रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता
Vivo ने Y सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट लॉन्च किया है। जिसे Vivo Y300 Pro के नाम से जाना जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इस हैंडसेट को अपने घरेलू बाजार में उपलब्ध कराया है।
वीवो के इस नए हैंडसेट में 6.77-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर संचालित होता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। चलिए आगे आपको स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की डिटेल बताते हैं।

Vivo Y300 Pro कीमत व उपलब्धता- Vivo Y300 Pro के 8GB / 128GB रैम और स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) है। इसके 8GB / 256GB की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) और 12GB / 256GB की कीमत CNY 2,199 (लगभग 26,000 रुपये) है।
जबकि, इसके टॉप-एंड 12GB रैम / 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,000 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक जेड, गोल्ड विद जेड, व्हाइट और टाइटेनियम कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह फोन चीन में पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 14 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।

Vivo Y300 Pro स्पेक्स- इसमें 6.77-इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, पीक ब्राइटनेस लेवल 5,000निट्स और 3,840Hz पल्स-वाइड मॉड्यूलेशन (PWM) डिमिंग सपोर्ट करता है।
यह फोन 4nm Snapdragon 6 Gen 1 SoC चिपसेट से लैस है। जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से जोड़ा गया है। डुअल-सिम Vivo Y300 Pro Android 14 पर आधारित OriginOS 4 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 5.1, QZSS, GPS/AGPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और Wi-Fi फीचर्स मिलते हैं। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP65 रेटिंग मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








