Vivo Y300 vs Moto Edge 50 Fusion: क्या हैं दोनों में अंतर? हमारी पूरी स्पेसिफिकेशन तुलना देखें
वीवो ने अपने नए Y-सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y300 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह किफायती वेरिएंट AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम प्रोसेसर और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।
वहीं Moto Edge 50 Fusion 6.7 इंच कवर्ड pOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 2 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। अब हम दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना करके देखेंगे कि कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है।

कीमत-
Vivo Y300 5G की शुरूआती कीमत 21,999 रुपये है, जबकि इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत रुपये है। इसके अलावा अगर ग्राहक HDFC और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। जबकि, Motorola Edge 50 Fusion को भारत में 22,999 रुपये शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
डिस्प्ले-
Vivo Y300 5G में 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो Full HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। जबकि, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन में आपको 6.7 इंच कर्व pOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है।
परफॉर्मेंस-
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC पर आधारित है, जिसमें Adreno 613 GPU, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
जबकि, Motorola Edge 50 Fusion फोन में Snapdragon 7s Gen 2 SoC का प्रोसेसर है, जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
सॉफ्टवेयर-
Vivo Y300 5G में FunTouch OS 14 और Android 14 है, हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी का खुलासा नहीं किया गया है। जबकि, मोटोरोला के फोन में Android 14 OS ऑउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है।
कैमरा-
Vivo Y300 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX 882 प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह कैमरा है। फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है। जबकि, Motorola Edge 50 Fusion में डुअल कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 32MP का सेल्फी कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग-
यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 80W फ्लैशचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जबकि, Motorola Edge 50 Fusion में भी 5000mAh तक की बैटरी है, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








