Home
Mobile

Vivo Y300 vs Vivo T3 Pro: जानें कौन है फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस में आगे?

Vivo Y300 vs Vivo T3 Pro:

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में 21 नवंबर को अपना नया किफायती स्मार्टफोन Vivo Y300 5G लॉन्च करने जा रही है, जो Vivo Y200 का उत्तराधिकारी होगा। माना जा रहा है कि, यह फोन Vivo V40 Lite का रीब्रांड हो सकता है, जिसे हाल ही में कुछ सेलेक्टेड बाजारों में पेश किया गया था।

इस आर्टिकल में हम दोनों ही फोन्स Vivo Y300 और Vivo T3 Pro की कैमरा से लेकर बैटरी और स्पेक्स की तुलना करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए बेहतर फोन का चुनाव कर सकते हैं।

 Vivo Y300 vs Vivo T3 Pro: जानें कौन है बेस्ट ऑप्शन

कीमत-

वीवो टी3 प्रो 5जी की शुरूआती कीमत 24,999 रुपये हैं, यह फोन दो कलर ऑप्शन Emerald Green और Sandstone Orange (Vegan Leather) में उपलब्ध है। वहीं वीवो वाई300 5जी के बैस वेरिएंट की कीमत 21,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये के बीच हो सकती है, जो इसे एक किफायती ऑप्शन बनाता है।

डिस्प्ले-

Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच FHD+3D कवर्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Vivo Y300 5G में 6.7 इंच स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है।

प्रोसेसर-

Vivo T3 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और Adreno 720 GPU है, जबकि, Vivo Y300 5G में Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है।

स्टोरेज-

Vivo T3 Pro 5G में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है, जबकि, Vivo Y300 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ स्टोरेज ऑप्शन की संभावना है।

कैमरा -

Vivo T3 Pro 5G में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है, साथ ही 16MP फ्रंट फैमरा है। Vivo Y300 5G में 50MP मेन कैमरा और 2MP Bokeh सेंसर के साथ 32MP फ्रंट कैमरा हो सकता है।

बैटरी-

Vivo T3 Pro 5G में 5,5000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है, जबकि, Vivo Y300 5G में 5,000mAh बैटरी और 80W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग हो सकती है।

अन्य फीचर्स -

दोनों फोन्स IP64 रेटिंग के साथ आते हैं। Vivo T3 Pro को 2 साल एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है।

इस तुलना से यह साफ हो गया है कि, Vivo T3 Pro 5G बेहतर प्रोसेसर, कैमरा और डिस्पले ऑप्शन के साथ आता है, जबकि, Vivo Y300 5G किफायती कीमत के साथ एक अच्छा फीचर सेट ऑफर करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y300 vs Vivo T3 Pro which one is better check price features and specs comparison in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X