Home
Mobile

Vivo Y300 या Vivo Y300 Plus: आपके लिए कौन है सही चुनाव? , यहां जानें

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने भारत में अपने Vivo Y300 5G के लॉन्च का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है, हालांकि, कंपनी ने अभी तक सटीक डेट का खुलासा नहीं किया है। एक रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन नवंबर के आखिर तक देश में दस्तक दे सकता है।

लेकिन इसके आने से पहले ही सामने आई नई लीक में इस आगामी फोन के संभावित फीचर्स का खुलासा हुआ हो गया, जो इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बना सकता है। तो आइए आपको आगे Vivo Y300 किन मामलों में Vivo Y300 Plus से अलग होगा, डिटेल में बताते हैं।

Vivo Y300 या Vivo Y300 Plus: आपके लिए कौन है सही चुनाव?

वीवो Y300 के आगामी भारतीय लॉन्च के बारे में लीक से पता चला है कि, यह टाइटेनियम-आधारित डिजाइन के साथ एमरल्ड ग्रीन, टाइटेनियम सिल्वर और फैंटम पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा। जिसमें फोटोग्राफी के लिए सोनी IMX882 पोर्ट्रेट सेंसर, AI ऑरा लाइट के साथ इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा अभी प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कंपनी के टीजर से इनका खुलासा होने की उम्मीद है।

जबकि, Vivo Y300 Plus को कंपनी ने भारतीय बाजार में 23,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया था। वीवो के इस फोन में 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला 6.78 इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज से जोड़ा गया है।

यह फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh तक की बैटरी से पैक किया है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y300 vs Vivo Y300 Plus: Which Offers Better Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X