Home
Mobile

Vivo Y33t स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, दाम भी कम, यहां जानें सबकुछ

Vivo Y33t Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपने Y सीरीज के तहत एक और नया हैंडसेट लॉन्च किया है। जिसे Vivo Y33t के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को बजट रेंज में पेश किया है। जो 5,000mAh की बैटरी और 128GB स्टोरेज से लैस है। फिलहाल इस फोन को चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। इससे पहले वीवो ने Vivo Y78t को पेश किया था। तो आइए आपको वीवो वाई33टी कीमत और खासियत के बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y33t की कीमत

वीवो वाई33टी स्मार्टफोन की कीमत की बता करें तो इसे कंपनी ने 749 युआन यानि कि, लगभग 7,300 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया है। जिसे फिलहाल दो कलर ऑप्शन वाइल्ड ग्रीन और क्रिस्टल पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। इस हैंडसेट को चीन में खरीदने के लिए JD.com पर लिस्ट कर दिया गया है।

 Vivo Y33t स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, दाम भी कम, जानें

Vivo Y33t स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई33टी स्मार्टफोन में 6.56 इंच LCD डिस्प्ले मिल रही है। जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है । इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में ड्यूड्रॉप नॉच दी गई है। परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक G85 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक मिड-रेंज चिपसेट है। जिसकी मदद से आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकती है। इस फोन में 6 GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ ही वर्चुअल मेमोरी की मदद से इसके रैम को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है।

Vivo Y78t स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

वीवो वाई78टी में 6.64 इंच LCD पैनल दिया के साथ पेश किया गया है, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन (1080 x 2388 पिक्सल) ऑफर करती है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ तक है। वहीं डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 चिपसेट से लैस किया है। जिसमें 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज , 12 जीबी रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। वीवो वाई78टी के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,499 युआन यानि कि, लगभग 17,000 रुपये है। इस फोन की बिक्री 22 अक्टूबर से शुरू होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has made Vivo Y33T smartphone available at a price of 749 Yuan i.e. approximately Rs 7,300. Which can currently be purchased in two color options: Wild Green and Crystal Purple. This handset has been listed on JD.com for purchase in China.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X