Home
Mobile

Vivo Y35+ 5G और Y35m+ 5G स्मार्टफोन लॉन्च, इस धांसू फीचर्स से है लैस, जानिए कीमत

Vivo Y35+ 5G और Y35m+ 5G स्मार्टफोन लॉन्च, इस धांसू फीचर्स से है लैस

Vivo Y35+ 5G and Y35m+ 5G launched: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। जिसमें Vivo Y35+ 5G और Y35m+ 5G शामिल हैं। कंपनी ने अपने दोनों डिवाइस को एक जैसा ही डिजाइन किया है। इन दोनों लेटेस्ट हैंडसेट में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल कैमरा , 5000mAh की बैटरी के साथ 8 जीबी तक रैम दिया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस नए फोन को चीन में लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स को इस फोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। तो आइए आपको वीवो की कीमत से लेकर खासियत के बारे में डिटेल बताते हैं।

Vivo Y35+ 5G और Y35m+ 5G के स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें इन दोनों डिवाइस में एक जैसे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। Vivo Y35+ 5G में यूजर्स को 6.64 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल दिया गया है। जो फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। Vivo Y35+ 5G फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर संचालित होता है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर को शामिल किया है। यह स्मार्टफोन 8 GB तक रैम और 256 GB तक स्टोरेज के साथ आ रहा है। जिसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा कस्टमर्स को इस फोन में सिम स्‍लॉट , USB-C पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। सिक्‍योरिटी के लिए इस हैंडसेट में यूजर्स को साइड में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

Vivo Y35+ 5G और Y35m+ 5G स्मार्टफोन लॉन्च, इस धांसू फीचर्स से है लैस

Vivo Y35+ 5G की कीमत और कलर

Vivo Y35+ 5G को 3 तीन वेरियंट के साथ पेश किया गया है। जिसे कंपनी ने स्टार रिंग ब्लैक, सॉल्ट लेक ब्लू और नेबुला पर्पल तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इस फोन के 6 GB रैम और 128 GB स्‍टोरेज की कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,350 रुपये) है। 8 GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 1,599 युआन (लगभग 18687 रुपये) है। 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 1,799 युआन (लगभग 21024 रुपये) तय की गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched two new handsets Vivo Y35+ 5G and Y35m+ 5G in China. The company has included 50 megapixel camera and 5000mAh battery in both its devices. In Vivo Y35+ 5G, users have been given a 6.64-inch IPS LCD panel. Which offers Full HD Plus resolution.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X