Home
Mobile

Vivo Y35 जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और 50MP का कैमरा

Vivo Y35 स्मार्टफोन को पहले ही कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर मॉडल नंबर V2250 के साथ देखा जा चुका है। जिसमें इंडोनेशिया टेलीकॉम, गीकबेंच, TKDN और EEC शामिल हैं। ये सभी लिस्टिंग स्मार्टफोन के जल्द ही लॉन्च होने की तरफ इशारा कर रही हैं। वहीं अब भारत के एक टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने Vivo Y35 के रेंडर के साथ-साथ पूरे स्पेसिफिकेशन्स की शीट को ही ऑनलाइन लीक कर दिया है। इससे साफ हो जाता है कि यह फोन मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। तो आइये Vivo के इस अपकमिंग वीवो Y35 स्मार्टफोन के बारे में कुछ डिटेल्स में जानते हैं।

Vivo Y35 जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और 50MP का कैमरा

Vivo Y35 जल्द होगा लॉन्च

जैसा कि हमने पहले भी बताया था कि इस फोन के बारे में कई लिस्टिंग साइट्स पर डिटेल्स देखी गई थी लेकिन अब टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने Vivo Y35 के रेंडर के साथ-साथ पूरे स्पेसिफिकेशन्स की शीट को ही ऑनलाइन लीक कर दिया है। इससे यह साबित हो जाता है कि फोन जल्द ही भारत समेत दुनियाभर के मार्केट में आधिकारिक किया जा सकता हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

वीवो वाई35 जिसे एक बजट स्मार्टफोन बताया जा रहा है। यह डिवाइस 6.58-इंच के LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा और बैक पैनल में ग्रेडिएंट डिज़ाइन दिया जा सकता हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो Vivo Y35 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें दो 2MP लेंस के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा होगा।

हुड के तहत, Vivo Y35 कथित तौर पर स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जो 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वीवो का यह बजट फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 12 ओएस के साथ आएगा। रेंडर्स से पता चलता हैं कि Vivo Y35 जिसे ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता हैं। हालांकि कीमत के बारे में अभी कुछ बताया नहीं जा सकता।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y35 smartphone has already been spotted on several certification websites with model number V2250. Including Indonesia Telecom, Geekbench, TKDN, and EEC.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X