Home
Mobile

भारत में Vivo Y36 4G की धांसू फीचर के साथ जल्द होगी एंट्री, लॉन्च टाइमलाइन लीक, जानिए सभी डिटेल

भारत में Vivo Y36 4G की धांसू फीचर के साथ जल्द होगी एंट्री,जानें डिटेल

Vivo Y36 4G: वीवो जल्द ही अपना नया मिड-रेंज 4जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है। जिसका नाम Vivo Y36 4G है। इसे हाल ही में कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। जिसमें Qualcomm Snapdragon 680 SoC और 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन को लेकर लीक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस हैंडसेट को इंडिया में लगभग 20,000 रुपये से कम कीमत के साथ पेश कर सकती है। इस फोन को लेकर लीक जानकारी में वीवो के इस अपकमिंग फोन के लॉन्च टाइमलाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स तक की डिटेल दी गई है। तो आइए आपको इस लीक जानकारी के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

भारत में Vivo Y36 4G की कीमत

भारत में Vivo Y36 स्मार्टफोन को 20,000 रुपये से भी कम कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी खास जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। इंडोनेशिया में इसे सिंगल वेरिएंट और तीन कलर आप्शन के साथ लाया गया था। जिसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत IDR 3,399,000 (लगभग 18,700 रुपये) है।

वहीं भारत में इसे गोल्ड और ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने Y36 4G इंडिया वेरिएंट के रैम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा नहीं किया है।

भारत में Vivo Y36 4G की धांसू फीचर के साथ जल्द होगी एंट्री,जानें डिटेल

Vivo Y36 4G की स्पेसिफिकेशन्स

भारतीय वेरिएंट के Vivo Y36 4G में 6.64 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज होगा। यह अपकमिंग हैंडसेट एंड्रॉइड 13 पर फनटचओएस 13 के साथ टॉप-ऑफ-द-बॉक्स बूट होगा। कंपनी इंडोनेशियाई वेरिएंट के जैसे ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC चिपसेट के साथ ला सकती है। Vivo Y36 4G के इंडियन वेरिएंट को ग्लोबल वेरिएंट के जैसे ही 50MP के प्राइमरी सेंसर और 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

इसके साथ ही Vivo Y36 4G के भारतीय वेरिएंट को पावर देने के लिए इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस हैंडसेट में ब्लूटूथ v5.1, एनएफसी सपोर्ट को दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo is soon going to launch its new mid-range 4G smartphone Vivo Y36 4G in India. The company has recently launched it in Indonesia. In which Qualcomm Snapdragon 680 SoC and a large 5000mAh battery have been given. If you believe the leaked report about this phone, then the company can present this handset in India with a price of less than Rs 20,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X